


मधुबन के ग्रामीणों ने दिया धरना
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): मधुबन बचाव संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ग्रामीणो ने शुक्रवार को बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरना का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार ने तमाम कोयला खदानों को पूंजीपतियों के हाथो बेच दिया है। भाजपा मजदूर विरोधी, कानून विरोधी है। झारखंड में लूटपाट की साम्राज्य नहीं चलेगी। पुरखों का जमीन और बच्चों के भविष्य को बर्बाद होने नहीं देंगे। मधुबन को बचाने के लिए सभी रैयतों को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होंगी। मधुबन मे कोयला नहीं हीरा है। सभी की नजर मधुबन के नन कोकिंग कोल पर लगी हुई है। तानाशाही के बल पर रैयतों की जमीन हड़पने नहीं देंगे। भाकपा माले के हलधर महतो ने कहा कि रैयत व ग्रामीणो की जमीन पर उत्खनन करने से जल स्रोत, आवागमन का रास्ता बंद होने आदि की समस्या उत्पन्न होंगी। जीव जंतु व बच्चों की भविष्य पर भी प्रभाव पड़ेगी। भूमि के एवज में नियमानुसार मुआवजा, नियोजन के साथ पुनर्वास भी करना होगा। मौके पर लगन देव यादव, मधुबन के मुखिया कलेश्वर प्रसाद महतो, डेगलाल महतो , गोपाल महतो , स्वरुपानंद महतो , मुकेश कुमार महतो, राजू महतो, संजय यादव, राजेश महतो आदि उपस्थित थे।
