मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने दिए सख्त निर्देश

Advertisements

मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने दिए सख्त निर्देश

डीजे न्यूज, गिरिडीह :
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक गिरिडीह ने की, जिसमें सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक तथा थाना व ओपी प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वारंट व कुर्की के क्रियान्वयन, लंबित पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन से जुड़े मामलों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही न्यायालय से संबंधित मामलों के समयबद्ध निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया गया।

इसके अलावा विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों तथा आम जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को देखते हुए जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को पर्व-त्योहार के दौरान सतर्कता बरतते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top