मानसरोवर तालाब घाट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश

मानसरोवर तालाब घाट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत शुक्रवार की सुबह बरवाडीह स्थित मानसरोवर तालाब घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह सात बजे शुरू हुए अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर घाट की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

कार्यकर्ताओं ने तालाब घाट परिसर में फैले कचरे को एकत्र कर साफ-सफाई की। इस दौरान स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।

भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं देशसेवा के 25 वर्षों की यात्रा के अवसर पर उनके जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गिरिडीह महानगर के विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता, सेवा और जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

कार्यक्रम की अगुवाई गिरिडीह नगर मंडल ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के संयोजक आशीष जालान ने की। मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा ‘सिंकु’, गिरिडीह महानगर अभियान संयोजक राजेश जायसवाल, गिरिडीह के प्रथम मेयर सुनील पासवान, मेयर प्रत्याशी रह चुके डॉ. शैलेंद्र चौधरी, अमित आर्या, कार्तिक डंगेच, लक्ष्मी साव, संतोष भारती, अरुण बरनवाल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top