
मां मथुरासिनी की पूजनोत्सव में उमड़ी भक्तों की भीड़
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) : माहुरी समाज भवन कतरास में शनिवार को माहुरी समाज के कुलदेवी मां मथुरासिनी की पूजा अर्चना धूमधाम से की गयी। इस दौरान मां मथुरासिनी का भव्य व अलौकिक दरबार सजाया गया था। पूजा में काफी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने भाग लिया। पूजनोत्सव में सांसद ढुलू महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी भी शामिल हुई और पूजा अर्चना कर धनबाद एवं बाघमारा की जनता के लिए सुख, समृद्धि की कामना की। महाभंडारा में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर रजनीश गुप्ता, संदीप गुप्ता, सौरभ भदानी, गिरिडीह महामंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, नीरज गुप्ता, बबलू गुप्ता, माहुरी महिला समिति के अध्यक्ष शिखा गुप्ता, शालिनी सेठ, रुची गुप्ता, संजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता, संगीता गुप्ता, माहुरी वैश्य मंडल के उपाध्यक्ष शालिनी गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, संगीता गुप्ता, रेणू सेठ, अर्चना गुप्ता, सोनी गुप्ता, चंचल गुप्ता, रौनक गुप्ता, राजेश गुप्ता, रोहित गुप्ता, अधिवक्ता अवधेश गुप्ता, प्रकाश राम गुप्ता, अजय गुप्ता, श्यामाकांत गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, बाल गोविंद गुप्ता, ममता गुप्ता, प्रिंस गुप्ता आदि उपस्थित थे।