लोहे का एंगल गिरने से ट्रक चालक की मौत

लोहे का एंगल गिरने से ट्रक चालक की मौत

डीजे न्यूज, बलियापुर: अमझर में नगर निगम के निर्माणाधीन अपशिष्ट प्लांट में बुधवार को ट्रक से लोहे के एंगल को नीचे गिराने के क्रम में ट्रक चालक के ऊपर लोहे का एंगल गिर गया। घटना में उसकी मौत हो गई । कार्यस्थल पर मौजूद अन्य कर्मियों ने उसे किसी तरह एक तिपहिया वाहन से बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उसे शहीद निर्मल महतो मेमोरियल हॉस्पिटल भेज दिया गया। बताया जाता है कि धनबाद हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के नाम पता नहीं चल सका है। इस संबंध में बलियापुर पुलिस को भी तत्काल कोई सूचना प्लांट के करने द्वारा नहीं दी गई । बाद में सूचना मिलने पर पुलिस निर्माणाधीन नगर निगम के कार्य स्थल पर जाकर मामले के बारे में जानकारी प्राप्त किया। इस संबंध में पुलिस ने घटना सही होने की बातें कहीं हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top