कतरास व सोनारडीह ओपी पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

कतरास व सोनारडीह ओपी पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):  क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कतरास थाना एवं सोनारडीह ओ०पी० पुलिस ने शुक्रवार को राहुल चौक एवं कांको चौक पर संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ अजीत कुमार विमल कर रहे थे।
इस दौरान पुलिस ने काले शीशे (ब्लैक फिल्म), फैंसी नंबर प्लेट, वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर एवं आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की।
अभियान में एसडीपीओ बाघमारा के साथ कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार एवं सोनारडीह ओ०पी० प्रभारी साधन कुमार सहित पुलिस बल के जवान सक्रिय रूप से शामिल थे। पुलिस टीम ने विभिन्न वाहनों को रोककर उनकी जांच की तथा संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी।
पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, सभी आवश्यक कागजात साथ रखने तथा फैंसी नंबर प्लेट एवं प्रतिबंधित काले शीशे का प्रयोग नहीं करने की अपील की है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस तरह के सघन वाहन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top