कतरास व आसपास की खबरें:-
दिवंगत की स्मृति में राशन वितरित
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): चंदौर बस्ती निवासी दिवंगत निखिल कुमार वर्मा की पुण्यतिथि पर गुरुवार को कुष्ट प्रशिक्षण केन्द्र एवं अस्पताल में मरीजों के बीच राशन एवं फल वितरण किया गया। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद महतो, नरेश महतो, चमटु महतो, पिताम्बर महतो, मनोज कुमार दास सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।
———————————————
झाकोमयू के गोविंदपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष बने प्रवीण
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): झारखण्ड कोलियरी मज़दूर यूनियन की बैठक गुरुवार को जमुआटांड़ पंचायत भवन में उमाशंकर चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्रीय कमिटी का गठन किया गया। बैठक में यूनियन के उपाध्यक्ष सह प्रभारी रतिलाल टुडू, कोषाध्यक्ष प्रभाष सिंह, नथुनी दुबे, विश्वजीत महतो उपस्थित थे।
पुनर्गठित कमेटी
अध्यक्ष – प्रवीण कुमार लाला
उपाध्याक्ष – श्रवण भुइयां
सचिव – अर्जुन भुइयां
सह सचिव – टेकलाल गोप , अकरम राजा
संगठन सचिव – आताउर रहमान
कोषाध्यक्ष – गूँजा कुमारी
सह कोषाध्यक्ष – राजेश पटवा
कार्यकारणी सदस्य – मिन्हाज अंसारी, सुभाष शर्मा, राम लाल मांझी, राजा अंसारी, जय राम माँझी, राम समझ हरिजन, मुकेश सिंह आदि हैं।
बैठक में संजय रजवार ज़ोनल सदस्य, धीरेन्द्र कुमार रवानी प्रखण्ड अध्यक्ष ( बाघमारा), कन्हैया लाल सिंह जोनल सदस्य, अजीत चौहान ज़ोनल सदस्य, रौनक सिन्हा ज़ोनल सदस्य, समाज पासवान, नंदलाल भुईया, सोमनाथ, रामप्रविन राम, सुमित राणा, प्रहलाद सिंह, शत्रुघ्न पासवान, भागीरथ कुमार सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।