कतरास में अगलगी से लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख दमकल ने आग पर पाया काबू, पुलिस पहुंची विधायक व पार्षद ने लिया जायजा

Advertisements

कतरास में अगलगी से लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख

दमकल ने आग पर पाया काबू, पुलिस पहुंची

विधायक व पार्षद ने लिया जायजा

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास थाना क्षेत्र के राजबाड़ी रोड स्थित ग्वाला पट्टी में मंगलवार को रामजी गोप तथा धर्मा गोप के मकान में आग लग गई। इस घटना में घर का सारा सामान जलकर राख में तब्दील हो गया। लाखों रुपए की संपत्ति जलने का आकलन किया जा रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
आग लगने की सूचना पाकर स्थानीय लोगों घटनास्थल पर जुट गए। लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। सूचना पाकर कतरास थाना प्रभारी  प्रवीण कुमार अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। धनबाद से दमकल की गाड़ी मंगवाया गया। दमकल के पहुंचने के पहले ही आग ने अपना काम कर दिया था।

विधायक एवं पार्षद ने लिया जायजा

बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो तथा पार्षद मधुमाला ने घटनास्थल का दौरा किया। जन प्रतिनिधियों ने अगलगी की घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार से भेंटकर ढांढस बंधाया।

कतरास में दमकल की उठी मांग

स्थानीय लोगों ने कतरास में दमकल गाड़ी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। लोगों ने कहा कि आग लगने की घटना के बाद धनबाद से दमकल आने में समय लगता है। इतनी देर में सबकुछ जलकर खत्म हो जाता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top