



कतरास-बाघमारा कोयलांचल में शिवरात्रि पर्व की धूम

श्रद्धा व अटूट विश्वास के साथ श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास-बाघमारा कोयलांचल में श्रद्धा व अटूट विश्वास के साथ रविवार को भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई । भक्ति भावना से ओतप्रोत भक्तों ने शिवलिंग पर फूल बेलपत्र के साथ जल चढ़ाकर मंगल कामनाएं की।
कतरास व बाघमारा के विभिन्न इलाकों में शाम में भगवान शिव की बारात निकाली गयी। भूत बैताल व देवी देवताओं की आकर्षक झांकी व गाजा बाजा के साथ बारात पूरे गांव का भ्रमण किया। कतरास शहर के हाजरा कंपलेक्स स्थित नर्मदेश्वर मंदिर, सलानपुर, राजेंद्र नगर, तिलाटांड, अंगारपथरा, कतरास रेलवे स्टेशन, कतरास थाना, लेढीडूमर, छाताबाद चार नंबर, लकड़का, कतरास बाजार गांधी चौक, निचितपुर, झीझीपहाड़ी, टंडा मिश्रा टोला, श्यामडीह, खरखरी, बीलबेरा, मधुबन कोलियरी आदि जगहों के शिवालयों में महाशिवरात्रि की धूम रही।




