
करम महोत्सव में संथाली नृत्य और गीत ने मोहा मन
डीजे न्यूज, बलियापुर (धनबाद) : गुल्लीटांड़ गांव में रविवार को करम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव के नायकी हड़ाम मोहनलाल हेंब्रम और माझी हड़ाम सुकू हेंब्रम ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराया। पुरुलिया के रघुनाथपुर से आए गुरु बाबा सोनाराम मारडी ने करम विनती आयोजित किया। पूजन के पश्चात संथाली नृत्य और गीत का दौर दिन भर चलता रहा। मौके पर सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे, जिन्होंने इस पारंपरिक आयोजन का आनंद लिया। मुख्य अतिथि विधायक चंद्रदेव महतो और विशिष्ट अतिथि झामुमो नेता रतिलाल टुडू ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह झारखंडी संस्कृति का प्रतीक है और झारखंड की भाषा और संस्कृति की रक्षा के लिए इस तरह के कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।
उपस्थित लोग
कार्यक्रम में रविश्वरार मरांडी, राजेंद्र की स्कू, राजेंद्र हेंब्रम, समीर मुर्मू, सुबोध किस्कु, रूपलाल हेंब्रम, नुनु लाल हेंब्रम, शंभू टुडू, मनु हसदा, संजीव मुर्मू, रोहन हंसदा, शंभू हेंब्रम, अजीत मुर्मू समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।