करम गीतों से गूंज रहा है बलियापुर

Advertisements

करम गीतों से गूंज रहा है बलियापुर
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
करमा पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।  विभिन्न  गांवों के करम अखाड़े पर बालिकाओं द्वारा प्रतिदिन सुबह शाम गाए जा रहे करम गीतों से क्षेत्र का माहौल करमामय होने लगा है। शुक्रवार को बालिकाओं द्वारा परंपरागत जावा डाली स्थापित किया गया था। बालिकाएं एवं महिलाएं पवित्र जावा डाली को अपने अपने कर्म अखाड़े पर रख सामूहिक रूप से एक दूसरे का हाथ पकड़ जावा गीत गाती रही है जिससे पूरा क्षेत्र जावा गीतों से गूंज रहा है। यह सिलसिला करमा पर्व के दिन तक चलता रहेगा। मालूम हो की भादो महीना के शुक्ल पक्ष एकादशी के अवसर पर हर साल भाई बहन का अटूट प्रेम का प्रतीक झारखंड का महत्वपूर्ण पर्व करमा धूमधाम के साथ मनाया जाता है। करमा पर्व के एक सप्ताह पूर्व गांव की महिलाएं सामूहिक रूप से नजदीकी जलाशयों के किनारे जाकर पारंपरिक विधि विधान के साथ जावा डाली को स्थापित करती है, तत्पश्चात जावा डाली को अपने घरों में लाकर प्रतिदिन सुबह शाम करम अखाड़े पर जावा बेढ़हा (जावा नृत्य गीत) आयोजित करती है। करमा पर्व के पारण के मौके पर पवित्र जावा डाली को जल में विसर्जन के साथ इस पर्व का समापन हो जाता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top