कराईकेला प्लस टू उच्च विद्यालय में हो उड़िया शिक्षक की बहाली : दिग्विजय सिंह 

Advertisements

डीजे न्यूज, चक्रधरपुर : कराईकेला प्लस टू उच्च विद्यालय में उड़िया शिक्षक की बहाली की मांग को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक नूर बागे से शिक्षा से संबंधित जानकारी ली और विद्यार्थियों की समस्याओं को समझा।

विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में उड़िया की शिक्षक नहीं है, जिसके कारण स्थानीय भाषा उड़िया की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। जबकि यहां करीब 500 बच्चे उड़िया भाषा की पढ़ाई पढ़ना चाहते हैं। दिग्विजय सिंह ने उड़िया भाषा के शिक्षक की बहाली को लेकर दूरभाष पर डीईओ से बातचीत की और मांग की कि जल्द से जल्द यहां उड़िया भाषा के शिक्षक की नियुक्ति की जाए। उन्होंने कहा कि उड़िया भाषा यहां के लोगों की स्थानीय भाषा है और अगर इसकी पढ़ाई नहीं होती है तो यह भाषा विलुप्त हो जाएगी, जो नहीं होना चाहिए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top