Advertisements
कोलाहीर में 16 पोल बिजली तार काटकर ले गए अपराधी, बिजली आपूर्ति ठप
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी थाना क्षेत्र के लुकैया पंचायत अंतर्गत कोलाहीर में मंगलवार की देर रात लगभग 16 पोल बिजली तार की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। इस संबंध में विद्युत सहायक अभियंता मुरली मनोहर प्रसाद बताया कि बिजली सप्लाई के दौरान ही चोरों ने इस घटना का अंजाम दिया है जिससे कई गांव में फिलहाल बिजली आपूर्ति ठप है। जल्द संवेदक से कार्य करने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं घटना को लेकर टुंडी थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।