कलश यात्रा के साथ हनुमंत महायज्ञ शुरू
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सुरंगा के कुम्हार टोला में आयोजित हनुमंत महायज्ञ सह रामचरितमानस परायण यज्ञ के निमित शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिला एवं युवतियां कलश लेकर गांव के बड़ा तालाब पहुंची। यहां वृंदावन से आए आचार्य अभिषेक कृष्ण शास्त्री, पंडित विनोद पांडे, ओम प्रकाश पांडे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जलभरण करवाया। कलश यात्रा में शामिल सैकड़ो लोग जयकारे के साथ गांव के विभिन्न टोला का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे। पूजा अर्चना के बाद यज्ञ स्थल पर कलश स्थापना किया गया। कलश यात्रा में भाजपा नेत्री तारा देवी, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, चंडी चरण देव, राधेश्याम रजक, अजीत कुंभकार, भोला कुंभकार, कालीपद कुंभकार आदि शामिल हुए।