खुखरा में जख्मी चरक के विक्कू यादव ने तोड़ा दम, बहनोई इलाजरत 

Advertisements

खुखरा में जख्मी चरक के विक्कू यादव ने तोड़ा दम, बहनोई इलाजरत

डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : धनबाद जिले के मनियाडीह थाना अंतर्गत चरक के साला-बहनोई सोमवार को खुखरा में सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए। इस घटना में चरक के बरवाटांड़ निवासी विक्कू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसके बहनोई का पांव टूट गया। बुरी तरह से जख्मी विक्कू यादव को असर्फी अस्पताल धनबाद में और बहनोई को एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया। रात करीब आठ बजे असफी अस्पताल प्रबंधन ने विक्कू यादव की गंभीर हालत देख उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया है। इधर रात करीब दस बजे दुर्गापुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही विक्कू यादव ने दम तोड़ दिया। परिजन उसके शव को लेकर रात को ही टुंडी लौट गए।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि खुखरा थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप चथरुडीह गांव के पास सोमवार को अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चरक के दोनों साला-बहनोई घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से चथरुडीह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। बाइक सवार युवकों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहने थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top