खरीफ खसलों के लिए बलियापुर में बीज वितरण
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
बलियापुर प्रखंड कृषि विभाग की ओर से किसानों को खरीफ फसलों के प्रथम पंक्ति प्रत्यक्षण (डेमोंसट्रेशन) के लिए बीज वितरण का कार्य किया जा रहा है। विभाग के बीटीएम देवेंद्र कुमार के अनुसार बलियापुर में 5 हैक्टर भूमि के लिए 25 किलो धान के बीज प्रथम पंक्ति प्रत्यक्षण (डेमोंसट्रेशन) के लिए आपूर्ति की गई है। इसी प्रकार मूंगफली, मक्का, अरहर, मड़वा एवं उड़द की फसलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से किसानों को फसल प्रत्यक्षण हेतु बीज का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक सिर्फ धान के बीज का पूरा वितरण किया गया है। अन्य फसलों के लिए आपूर्ति की गई बीजों के वितरण का कार्य जारी है।