खेलों के ज़रिए 800 बच्चों को सशक्त बनाने के लिए  समर कैंप की शुरुआत 

Advertisements

खेलों के ज़रिए 800 बच्चों को सशक्त बनाने के लिए  समर कैंप की शुरुआत

डीजे न्यूज, झरिया (धनबाद):

टाटा स्टील फाउंडेशन की जामाडोबा इकाई की ओर से मंगलवार को डिगवाडीह और मालकेरा में सामुदायिक उत्साह के साथ समर कैंप का शुभारंभ किया। 8 से 14 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए आयोजित इस कैंप का उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों के दौरान उनकी ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देना है। इस पहल के तहत बच्चे तीरंदाजी, एथलेटिक्स और फुटबॉल जैसे खेलों में भाग लेंगे, जिससे न केवल उनका शारीरिक विकास होगा बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित होगी।

समर कैंप में टाटा स्टील झरिया डिवीजन के लीज होल्ड क्षेत्र और आस-पास के इलाकों से लगभग 800 बच्चों ने नामांकन कराया है। यह समुदाय में युवाओं के खेल विकास के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है।

डिगवाडीह स्टेडियम में आयोजित समर कैंप का उदघाटन सुब्रतो दास, चीफ, जामाडोबा ग्रुप, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील द्वारा किया गया। इस अवसर पर टाटा स्टील झरिया डिवीजन के एचआरबीपी हेड पंकज दास, केंद्रीय समन्वय समिति के सदस्य भगीरथ महतो, टाटा स्टील फाउंडेशन के स्टाफ सदस्य एवं नियुक्त कोच भी उपस्थित थे।

मालकेरा में समर कैंप का उदघाटन संजीव ठाकुर, हेड, सिजुआ कोलियरी, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मालकेरा दक्षिण के मुखिया विनोद कुमार रजक, सिजुआ स्थित एस.एस.एन.एम.एस. इंटर कॉलेज के प्राचार्य अरूण कुमार महतो, केंद्रीय समन्वय समिति के सदस्य गिरीश महतो तथा अन्य स्थानीय सदस्य भी उपस्थित रहे।

आगंतुक अतिथियों ने बच्चों को अनुशासन, समर्पण और टीम भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे इस समर कैंप को एक अवसर के रूप में देखें, जहां वे अपनी खेल प्रतिभा को पहचानकर उसे और बेहतर बना सकते हैं।

अतिथियों ने टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा खेलों के माध्यम से बच्चों के समग्र विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और बड़ी संख्या में बच्चों की भागीदारी को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।

यह 10 दिवसीय समर कैंप 5 जून तक चलेगा।‌

कैंप सिर्फ खेल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक प्रतिभा पहचान मंच के रूप में भी कार्य करेगा। कैंप के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को चयनित कर टाटा स्टील फाउंडेशन, जामाडोबा द्वारा संचालित ग्रासरूट्स एवं यूथ डेवलपमेंट स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर्स में उन्नत प्रशिक्षण का अवसर प्रदान किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top