

खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों ने दिखाया दमखम
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आरएसपी कॉलेज झरिया बेलगड़िया में शनिवार को खेलकूद का आयोजन किया गया। गोला फेंक प्रतियोगिता के बालक वर्ग के कुणाल कुमार एवं बालिका वर्ग की नेहा परवीन प्रथम स्थान पर रही। वही रस्सी कूद में नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर तेज चाल में खुशबू कुमारी ने पुरस्कार जीता जबकि 100 मीटर दौड़ में जूलॉजी के छात्र सोनू कुमार प्रथम स्थान पर रहा। खेलकूद में शिक्षक शिक्षिकाओं में भी भाग लिया। शिक्षक वर्ग के लिए आयोजित गोला फेंक में प्रोफेसर कमरुद्दीन मियां तथा डॉक्टर एस के प्रसाद प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे। संचालन खेल प्रभारी डॉ रजनी बारा कर रही थी।
प्राचार्य डॉक्टर निलेश कुमार सिंह ने खेलकूद के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल मनुष्य के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक है।
शुभारंभ महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद एवं झारखंड के पुरोधा समाज सुधारक विनोद बिहारी महतो के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे। खेलकूद के पश्चात नशा मुक्ति अभियान पर जागरूकता रैली भी निकाली गई जो कॉलेज से निकल कर कॉलोनी के विभिन्न सड़कों का भ्रमण किया।
