केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहुंची घोड़थंभा, पीड़ितों से की मुलाकात, दिया भरोसा

Advertisements

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहुंची घोड़थंभा, पीड़ितों से की मुलाकात, दिया भरोसा

डीजे न्यूज, राजधनवार(गिरिडीह) : कोडरमा की सांसद सह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शनिवार को घोड़थंभा पहुंची। विगत 14 मार्च को घोड़थंभा में घटी आगजनी व उपद्रव की घटनाओं के बाद पीड़ितों से मुलाकात करने के उद्देश्य से उनका यह दौरा हुआ।
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सबसे पहले कोलंबिया विद्यालय परिसर में पहुंचीं, जहां हाल की घटना में नुकसान उठाने वाले दुकानदारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रत्येक पीड़ित से उनकी समस्याओं और जमीनी हालात की जानकारी लेते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

 

 

परिसर में सांसद ने उन लोगों के परिजनों से भी मुलाकात की जिन्हें प्रशासन द्वारा कथित रूप से बिना उचित कारण जेल भेजा गया। उन्होंने पीड़ित परिवारों की बातें सुनी और भरोसा दिलाया कि इस पूरे मामले में न्याय होगा। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा उन्हें टारगेट कर झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं, जिस पर मंत्री ने न्याय का भरोसा दिलाया।
घोड़थंभा बाजार का पैदल भ्रमण
कोलंबिया स्कूल परिसर से निकलकर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने घोड़थंभा बाजार का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आम जनता से बातचीत कर घटना के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी ली। जिस स्थान से विवाद की शुरुआत हुई, वहाँ भी पहुँचकर उन्होंने स्थिति का जायज़ा लिया।
मंत्री ने उन दुकानों का भी दौरा किया जहां तोड़फोड़ एवं आगजनी की गई थी। दुकानदारों से बातचीत कर उन्होंने उनकी क्षति का आंकलन किया।
इसके अतिरिक्त मंत्री अन्नपूर्णा देवी दुर्गा मंडप स्थल पर पहुंचीं और वहां हुई पत्थरबाजी की घटना का मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने वासुदेव यादव एवं मथुरा यादव के घर पहुँचकर उनके साथ-साथ उनके घर के समीप स्थित अन्य क्षतिग्रस्त दुकानों के मालिकों से भी बातचीत की।

इनकी रही उपस्थिति

पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह, ज़िला अध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश आईटी संयोजक विवेक विकास, सुनील अग्रवाल, जयप्रकाश साहा, धनबाद एवं कोडरमा जिला अध्यक्ष श्रवण राय यादव एवं अनूप जोशी, संजय यादव, उत्तम गुप्ता, प्रद्युम्न वर्मा, उदय सिंह, दिनेश यादव, कृष्णदेव रजक, अजय रंजन, सुनील साव, मनोज यादव, रौशन सिंह, अशोक उपाध्याय, राजू पांडेय, रामू यादव, नंदकिशोर बर्नवाल, परमानंद यादव, महेंद्र चौधरी, अमित साव, अशोक राय, संजय साव, प्रियंका यादव, उषा रजक, उषा शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top