केंद्रीय बजट 2026-27 ‘सर्वसमावेशी’, आत्मनिर्भर भारत को देगा मजबूती: राजकुमार राज

Advertisements

केंद्रीय बजट 2026-27 ‘सर्वसमावेशी’, आत्मनिर्भर भारत को देगा मजबूती: राजकुमार राज

डीजे न्यूज, रांची : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने आज पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 को राष्ट्र के गौरव के लिए समर्पित सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

राजकुमार राज ने कहा कि इस बजट में समाज के सभी वर्गों के समृद्ध विकास को लेकर सकारात्मक सोच झलकती है। यह बजट देश के आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ जनकल्याण की दिशा में भी प्रभावी साबित होगा।

उन्होंने इस सर्वसमावेशी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top