



कबड्डी प्रतियोगिता में लुटुटांड़ की टीम बनी विजेता

डीजे न्यूज, महुदा(धनबाद):बाल विवाह, जेंडर हिंसा एवं डिजिटल हिंसा को समाप्त करने के लिए एकजुटता के आह्वान पर झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे 16 दिवसीय अभियान के तहत कुमारडीह फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को किशोरी व महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्टार किशोरी मंच लुटुटांड़ , बुलंद आवाज किशोरी मंच कुमारडीह, एकता किशोरी मंच बेलाखोंदा, आशा किरण मंच कंचनपुर ,नई पहल किशोरी मंच कदमटांड़ , प्रेरणा किशोरी मंच मंझलाडीह आदि गांवों के छः टीमों ने हिस्सा लिया। स्टार किशोरी मंच लुटूटांड की टीम विजेता तथा नई पहल किशोरी मंच कदमतांड़ किशोरी की टीम उपविजेता रही।
निर्णायक मंडली में पूजा कुमारी, दीपा रवानी, माला देवी, गुलनाज बानो थी। प्रतियोगिता का संचालन ट्रस्ट की प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर पूजा कुमारी के द्वारा किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी ने कहा कि बाल विवाह, जेंडर आधारित हिंसा व भेदभाव एवं डिजिटल हिंसा को खत्म करने का माध्यम खेल है। इसके माध्यम से किशोरियां एकजुट होकर हिंसा के खिलाफ आवाज बुलंद करती है। ट्रस्ट की सचिव हलिमा एजाज ने महिलाओं एवं किशोरियों का सर्वांगीण विकास के लिए खेल को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि खेल से किशोरियों में झीझक और संकोच टूटता है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बिनोद महतो ने किशोरियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। सफल बनाने में ममता रवानी, नईमुद्दीन अंसारी, मुमताज अंसारी आदि की अहम भूमिका रही।
