काठगोदाम और ठाकुरनगर के मध्य चलेगी स्पेशल ट्रेन 

Advertisements

काठगोदाम और ठाकुरनगर के मध्य चलेगी स्पेशल ट्रेन 

डीजे न्यूज, हाजीपुर: यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर गोरखपुर-छपरा-बरौनी- कटिहार-मालदाटाउन के रास्ते  गाड़ी सं. 05030/05029 काठगोदाम-ठाकुरनगर-काठगोदाम स्पेशल का परिचालन काठगोदाम से 26 मार्च, 2025 बुधवार को तथा ठाकुरनगर से 29 मार्च, 2025 शनिवार को 01 फेरे के लिए किया जायेगा। 

गाड़ी सं. 05030 काठगोदाम-ठाकुरनगर स्पेशल 26 मार्च, 2025 बुधवार को काठगोदाम से 10.00 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी से 10.19 बजे, लालकुआँ से 10.55 बजे, किच्छा से 11.18 बजे, बरेली सिटी से 12.30 बजे, बरेली से 13.20 बजे, लखनऊ से 18.10 बजे, गोरखपुर से 23.15 बजे, दूसरे दिन छपरा से 02.10 बजे, बरौनी से 05.20 बजे, कटिहार से 08.50 बजे, कुमेदपुर से 09.40 बजे, एकलाखी से 10.42 बजे, मालदा टाउन से 11.25 बजे, रामपुरहाट से 13.25 बजे, सांईथिया से 13.44 बजे, बोलपुर से 14.37 बजे, बर्द्धमान से 15.42 बजे, बैण्डेल से 17.20 बजे तथा नैहाटी से 17.50 बजे खुलकर ठाकुरनगर 20.40 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, गाड़ी सं. 05029 ठाकुरनगर-काठगोदाम स्पेशल 29 मार्च, 2025 शनिवार को ठाकुरनगर से 10.20 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 13.20 बजे, बैण्डेल से 13.44 बजे, बर्द्धमान से 14.36 बजे, बोलपुर से 15.17 बजे, सांईथिया से 15.50 बजे, रामपुरहाट से 16.22 बजे, मालदा टाउन से 19.00 बजे, एकलाखी से 19.25 बजे, कुमेदपुर से 20.35 बजे, कटिहार से 22.10 बजे, दूसरे दिन बरौनी से 01.10 बजे, छपरा से 05.10 बजे, गोरखपुर से 09.25 बजे, लखनऊ से 15.00 बजे, बरेली से 19.55 बजे, बरेली सिटी से 20.07 बजे, किच्छा से 21.00 बजे, लालकुआँ से 21.40 बजे तथा हल्द्वानी से 22.22 बजे खुलकर काठगोदाम 23.15 बजे पहुँचेगी।

इस स्पेशल में एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 05 तथा शयनयान श्रेणी के 08 कोचों सहित कुल 15 कोच लगाये जायेंगे। 

 

                                               

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top