कार्तिक पूर्णिमा पर किया तुलादान गौ सेवा और जीव दया को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया

Advertisements

कार्तिक पूर्णिमा पर किया तुलादान

गौ सेवा और जीव दया को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद):पूर्णिमा के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की ओर से बुधवार को बस्ताकोला गौशाला में गौ पूजन एवं तुला दान का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गौ सेवा हेतु अन्न, चारा एवं अन्य आवश्यक सामग्री का दान कर अपनी आस्था और समर्पण व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक गौतम अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन मंच के ‘जीव दया  गौ सेवा महाअभियान’ का एक महत्वपूर्ण भाग है, जिसका उद्देश्य समाज में सेवा, करुणा और संरक्षण की भावना को बढ़ावा देना है।
शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। कार्तिक पूर्णिमा जैसे  अवसर पर गौ सेवा न केवल धार्मिक कर्तव्य है, बल्कि समाज में नैतिक और मानवीय मूल्यों के प्रसार का माध्यम भी है। मंच द्वारा किए जा रहे ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक प्रेरणा के स्रोत बन रहे हैं। सभी ने गौ सेवा और जीव दया को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top