कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने गिरिडीह में निकाला आक्रोश मार्च

Advertisements

कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने गिरिडीह में निकाला आक्रोश मार्च
प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ अपशब्दों के प्रयोग पर भाजपा में आक्रोश
डीजे न्यूज, गिरिडीह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के प्रति कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के विरोध में रविवार को शहर में आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च भाजपा महिला मोर्चा एवं भाजपा गिरिडीह के तत्वावधान में निकला। जिसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उषा कुमारी संयुक्त रुप से कर रहे थे। आक्रोश मार्च में मुख्य रुप से जमुआ विधायक मंजू कुमारी, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो विनीता कुमारी शामिल थे।

आक्रोश मार्च को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं व भाजपा नेता व कार्यकर्ता झंडा मैदान में जमा हुए। यहां से झंडा-बैनर के साथ भाजपाई कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निकले। भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं हाथों में तख्ती लिए हुई थी। जिसमें मां का अपमान करनेवाली कांग्रेस शर्म करो, मां का अपमान कांग्रेस की है पहचान, तेजस्वी यादव मांफी मांगों सरीखे नारे लिखे हुए थे। झंडा मैदान से चलकर अंबेडकर चौक, बस स्टैंड रोड होते हुए भाजपाई कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां आक्रोश मार्च सभा में तब्दील हो गई। सभा में भाजपाईयों ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि कांग्रेस का लोकतंत्र से भरोसा उठ गया है। कांग्रेसी अब हुड़दंगई पर उतर आए है। कहा कि किस संविधान में गाली-ग्लौज करना लिखा हुआ है। कहा कि किसी के भी खिलाफ गाली-ग्लोज किया गया तो भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं सड़क पर उतरेगी। जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करना घोर निंदनीय है। ऐसे कुकृत्य के खिलाफ भाजपा की महिलाएं चुप नहीं बैठेगी। भाजपा नेता विनय सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन के द्वारा बिहार के एक कार्यक्रम में मंच से लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवगंत माता जी के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है।
आक्रोश मार्च में ये थे मौजूद
आक्रोश मार्च में भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, महामंत्री महेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, प्रो विनीता कुमारी, उषा कुमारी, शालिनी बैसखियार, संगीता सेठ, संजू देवी, विनय सिंह, यदुनंदन पाठक, सुभाषचंद्र सिन्हा, अनूप सिन्हा, कामेश्वर पासवान, सुनील पासवान, मिथुन चंद्रवंशी, दिनेश मुर्मू, पुरुषोत्तम चौधरी, हरमिंदर सिंह बग्गा सहित कई भाजपाई थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top