
जयंती पर याद किए ग ए शहीद शक्तिनाथ महतो, परिजनों सहित राजनीतिक दल के नेताओं ने अर्पित किया श्रद्धासुमन
डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद:
शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती शनिवार को उनके पैतृक गांव तेतुलमुड़ी, टाटा सिजुआ 12 नंबर (आजाद सिजुआ) स्थित समाधि स्थल, तथा कर्मस्थल शक्ति चौक पर मनाई ग ई। शहीद के परिजन, विभिन्न राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, छात्र-छात्राएं व बुद्धिजीवियों ने शहीद शक्ति की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
शहीद की पत्नी सूची देवी ने शक्तिनाथ की प्रतिमा को दूध से नहलाया और धूप-दीप से पूजा अर्चना की। पुत्र मनोज कुमार महतो ने मैत्री संघ का लाल-हरा झंडा फहराया। शक्ति शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने शहीदी गीत प्रस्तुत किया।
प्रतिमा पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व विधायक सह कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शहीद के भाई सुरेश महतो, भतीजा निवर्तमान पार्षद धर्मेंद्र महतो, झामुमो जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन, सचिव मन्नू आलम, प्राचार्य अरुण महतो, अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी, राकोमयू नेता संजय सिंह, नीलकंठ नायायण महतो, जनक लाल, चंद्रिका सिंह यादव, बिरजू बाउरी, शंकर प्रमाणिक, मनोज रवानी, प्रदीप बास्की, रामेश्वर महतो, धीरन महतो, बच्चू लाल, दुर्गा महतो, रामजी महतो, दिनेश महतो, मंटू महतो, बसंत महतो, आनंद महतो, प्रतोष महतो, सदानंद महतो, कृतिवास महतो, सुरेंद्र महतो, रंजीत महतो, सदानंद चौहान, बीरू सिंह, राजेश महतो, प्रेमा पांडेय, विकास महतो, राजू हाड़ी, हराधन रजवार, प्राध्यापक रमेश कुमार व मनोज महतो, शक्ति स्कूल के राजीव कुमार आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।