जस्ट ट्रांजिशन यात्रा पहुंची महुदा

Advertisements

जस्ट ट्रांजिशन यात्रा पहुंची महुदा

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद) :झारखंड में सिदो, कान्हु की भूमि भोगनाडीह से शुरू हुई जस्ट ट्रांजिशन यात्रा धनबाद से शनिवार को महुदा पहुंची। यहां समाजसेवी शंकर रवानी ने स्वागत किया। यह यात्रा दुमका, फतेहपुर,  गाण्डेय से गिरिडीह, धनबाद का भ्रमण कर चुकी है।
महुदा मोड़ बिनोद बाबू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। महुदा मोड़, कंचनपुर, पत्थरगड़िया आदि गावों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अबुआ भागीदारी, अबुआ भविष्य पर प्रकाश डालते हुए जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
सारथी झारखंड जस्ट ट्रांजिशन नेटवर्क के बैनर तले आयोजित इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हरित और समावेशी विकास को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना है।
वक्ताओं ने कहा कि धनबाद में कोयले का सबसे ज्यादा खनन होता है। ऐसे में ऊर्जा के दूसरे विकल्पों पर जाने में यहां के लोगों की बड़ी भूमिका होने वाली है। इस बदलाव में लोगों को रोजगार और सुविधाएं देना सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
सामाजिक कार्यकर्ता शंकर रवानी ने कहा कि हमारे आसपास के पर्यावरण के लिए लोगों को खुद ही सचेत होना होगा और उसे बचाने के प्रयास करने होंगे।
बता दें कि यह यात्रा 5 नवंबर से शुरू हुई है और 12 नवंबर तक भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु तक जाएगी।
मौके पर गुलाब, मुन्ना, बिनोद महतो, रमेश महतो,  प्रतिक, मनोज आदि उपस्थित थे।‌

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top