जनविरोधी और देश की संघीय व्यवस्था को कमजोर करने वाला है बजट: प्रकाश विप्लव

Advertisements

जनविरोधी और देश की संघीय व्यवस्था को कमजोर करने वाला है बजट: प्रकाश विप्लव

डीजे न्यूज, रांची:  सीपीआई (एम) के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे पूरी तरह जनविरोधी और देश की संघीय व्यवस्था को कमजोर करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट बड़े व्यापारिक घरानों, धनी और संपत्तिवान व्यक्तियों के हित में है। राज्यों को  दी जाने वाली केंद्रीय योजनाओं सहित अन्य मद की राशि में भारी कटौती की गयी है। इसका असर झारखंड जैसे राज्यों को ज्यादा झेलना पड़ेगा। माकपा एनडीए सरकार द्वारा पेश किए गए इस बजट का सड़कों पर उतर कर विरोध करेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top