जनवादी नौजवान सभा ने भगत सिंह को किया नमन

Advertisements

जनवादी नौजवान सभा ने भगत सिंह को किया नमन
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): भारत की जनवादी नौजवान सभा लोदना क्षेत्रीय कमिटी की ओर से शहीद ए आजम भगत सिंह की 118वीं जयंती के उपलक्ष पर रविवार को यमुना शाह स्मृति भवन स्थित भगत सिंह स्मारक स्थल में कार्यक्रम किया गया। डीवाइएफआइ के पूर्व राज्य सचिव शिव बालक पासवान उपस्थित थे। सर्वप्रथम भगत सिंह की प्रतिमा पुष्पांजलि अर्पित की ग ई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के नौजवानों को धर्म की लड़ाई में अंधेरे की ओर धकेल रही है। देश की एकता और अखंडता को चकनाचूर कर रहा है। नौजवानों को अधिकार से वंचित किया जा रहा है।
फासीवादी सरकार के खिलाफ अगर भारत की जनवादी नौजवान सभा को लड़ना है तो सब को सबको शिक्षा, सबको काम के नारों को तेजी से बुलंद करना होगा।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) झरिया लोकल कमिटी के सचिव भगवान दास, डीवाइएफआइ के जिला सचिव नौशाद अंसारी, DSMM जिला कमेटी के  विनोद पासवान, प्रजा पासवान, संतोष पासवान, कुंदन पासवान,रामवृक्ष धारी, हरे कृष्णा निषाद, प्रजा पासवान, भोला माली, अमरजीत पासवान, आजाद पासवान, मनोज पासवान, आजाद पासवान, शिव पासवान, अर्जुन पासवान, सोनू कुमार, मनोज पासवान, सुरेंद्र पासवान, मघु बनर्जी आदि उपस्थित थे।
 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top