जनता श्रमिक संघ से इस्तीफा देने का निर्णय

Advertisements

जनता श्रमिक संघ से इस्तीफा देने का निर्णय
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): जनता श्रमिक संघ के बरारी शाखा सचिव राधे श्याम यादव के आवासीय  कार्यालय डंगाल धौड़ा भुली टाइप डिगवाडीह में गुरुवार को बैठक हुई। अध्यक्षता व संचालन दिलीप दास ने किया। क्षेत्र की समस्याओं का निदान नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की ग ई। संघ की कार्यशैली से नाराज बरारी कोलियरी शाखा के अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य ने इस्तीफा देने का निर्णय लिया गया। मौके पर दिलीप कुमार दास,  राधे श्याम यादव,
डब्लू कुमार महतो ,सिक्कों भुईयां , के.एन. महतो, दिनेश राम, पारस पासवान, सुभाष कुमार साव, अरूण कुमार यादव, सुमित कुमार ठाकुर, स्मिता कुमारी, इंदा देवी, कार्तिक धिवा, बसीर अंसारी, नरेश राम, कविता देवी, छाया देवी, छोटा नेतुन, माना चटर्जी, सावित्री देवी, चिंता देवी, सुनीता देवी आदि थे।
इधर भाजपा के जिला महामंत्री एवं दिशा के सदस्य राजकुमार जैना उर्फ बाबू जैना ने शाखा के पदाधिकारियों को समझाया की विधायक अभी व्यस्त हैं। वह अपने कार्यकर्ताओं को घर का सदस्य मानती हैं। उन्होंने ने आशा व्यक्त की है कि संघ को छोड़कर कोई कहीं नही जायेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top