जनसमस्याओं के निदान को भाकपा माले करेगी आंदोलन

जनसमस्याओं के निदान को भाकपा माले करेगी आंदोलन

हलधर ने की 27 सितंबर से आंदोलन करने की घोषणा

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):  भाकपा-माले कार्यालय निचितपुर में रविवार को अंचल सचिव भैरवनाथ महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कतरास में व्याप्त जन समस्याओं पर चिंता जाहिर करते हुए इसके निदान की दिशा में ठोस पहल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में भू-धंसान, अवैध कोयला खनन, लाचार बिजली व्यवस्था, बिजली बिल, अपराधिक गतिविधियों में वृद्धि, कतरास कॉलेज एवं डीएवी महिला कॉलेज में शिक्षकों की कमी, श्रमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा एवं दवाइयों की कमी व सुविधा का अभाव,  बेरोजगारी, आउटसोर्सिंग कंपनियों में 75% स्थानीय को नौकरी नहीं देने आदि समस्याओं के विषय में चर्चा किया गया। इस दौरान भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि कतरास – बाघमारा में समस्याओं की कमी नहीं है। सबसे बड़ी समस्या भू-धसान है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं सामने आ रही है और लोग असमय ही काल कवलित हो रहे हैं। इन घटनाओं के लिए जिल प्रशासन एवं बीसीसीएल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इनलोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी कई सालों से इन समस्याओं पर जिला प्रशासन और बीसीसीएल को लिखित रूप से उचित कार्रवाई की मांग कर रही है। लेकिन आज तक परिणाम सामने नहीं आया।
उन्होंने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि पीड़ितों को पुनर्वास एवं मुआवजा दिया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो भाकपा-माले जन आंदोलन करेगी।
उन्होंने 27 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती के दिन से जन आंदोलन की शुरुआत करने की घोषणा की। बैठक में सुनील महतो, कपूर पंडित, शंकर प्रजापति, शंकर महतो, मानिक महतो, चेतू साव, आकाशदीप महतो, लकी बेसरा आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top