Advertisements



जनजातीय गौरव पखवाड़ा का शुभारंभ
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): विभिन्न सरकारी विद्यालयों में जनजातीय गौरव पखवाड़ा का शुभारंभ शनिवार को हुआ। प्रथम दिन छात्राओं को जनजातीय गौरव पखवाड़ा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । इस कार्यक्रम के तहत अगले 15 नवंबर तक अलग-अलग दिनों में ट्राईबल आर्ट, नुक्कड़ नाटक, क्विज कंपटीशन, कहानी लेखन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजकीयकृत मध्य विद्यालय बिरसिंहपुर के प्रधान शिक्षक आदित्य प्रसाद मिर्धा ने बताया कि छात्र-छात्राओं को जनजातीय गौरव पखवाड़ा कार्यक्रम के महत्व की जानकारी दी गई।
