जनगणना 2027: फील्ड कार्य एवं एचएलओ डेटा की समीक्षा पर विशेष जोर

Advertisements

जनगणना 2027: फील्ड कार्य एवं एचएलओ डेटा की समीक्षा पर विशेष जोर

डीजे न्यूज, धनबाद: जनगणना 2027 को लेकर जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने शनिवार को जिला जनगणना कोषांग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही जिले के सभी 11 चार्जों में कार्य के दौरान उत्पन्न हो रही समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के मुख्य रूप से एचएलओ के अंतर्गत चल रहे फील्ड कार्यों की समीक्षा, एचएलओ डेटा में पाई गई विसंगतियों एवं त्रुटियों की समीक्षा तथा ले-आउट मैप के कार्य को पूर्ण करने की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में निर्देशित किया कि जनगणना कार्य के सफल संचालन हेतु सभी चार्जों में आवश्यक तकनीकी सहायता एवं प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित किया जाए।
गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य-निष्पादन पर विशेष बल दिया गया। जिला जनगणना कोषांग के पदाधिकारी सह जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा ने सभी चार्जों में जनगणना कार्य हेतु आवश्यक ऐप्स के सुचारु उपयोग एवं डेटा संकलन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी सह उप जिला जनगणना पदाधिकारी राजीव कुमार ने सभी 11 जनगणना चार्जों में चल रहे अद्यतन स्थिति की जानकारी रखी। जबकि राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर पुष्कर चंद्र झा ने ज़िले में चल रहे जनगणना कार्य में सभी चार्ज के पर्यवेक्षक एवं प्रगणक के साथ समन्वय बनाते हुए जिला जनगणना कोषांग के कुलदीप, घनश्याम दूबे, नीरज कुमार प्रसाद, आनंद कुमार एवं विवेक कुमार के द्वारा सभी तरह के एचएलओ ऐप में आंकड़ों के तकनीकी संधारण हेतु उचित परामर्श दिया जा रहा है।

बैठक में पुनः 2 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सभी चार्जों को जनगणना कार्य को गति प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top