जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला संतुलित एवं दूरदर्शी बजट: अनुपमा सिंह

Advertisements

जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला संतुलित एवं दूरदर्शी बजट: अनुपमा सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड राज्य के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने इसे जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला संतुलित एवं दूरदर्शी बजट बताया है।

उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के गरीबों, किसानों, आदिवासियों, महिलाओं एवं युवाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के समग्र विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट राज्य के विकास को नई गति प्रदान करेगा तथा आम जनता की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा मिलेगा।

यह बजट न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत नींव भी रखता है। यह बजट राज्य की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा तथा समावेशी विकास को सुनिश्चित करेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top