जलसा में बच्चों को बेहतर तालीम देने पर दिया जोर
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): ब्रह्मांडीय के दिवंगत अफजल खान की याद में शुक्रवार की रात गांव में जलसा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश से आए हज़रत अल्लामा व मौलाना अलहाज सैयद सबदत हुसैन ने जलसे में मोहर्रम को लेकर तकरीर किया। इस दौरान दीनी तालीम के अलावे दुनियावी तालीम की जरूरत बताते हुए बच्चों को बेहतर तालीम देने पर जोर दिया। कहा कि नमाज हमारा फर्ज है। हर लोगों को बुराईयो से दूर रहना चाहिए। दहेज लेना व देना दोनों ही हराम है। मौके पर मुल्क के अमन चैन के लिए दुआएं मांगी गई । इस अवसर पर शायर ए इस्लाम कारी शब्बीर अहसन मुनव्वरी, मामून रशीद आदि ने अपनी शायरी के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को संपन्न कराने में सदर मोहम्मद अल्ताफ खान, मोहम्मद आरिफ खान , मोहम्मद अविद हुसैन, मोहम्मद मयूर खान आदि का योगदान रहा।