जिला परिषद की 6 दुकानों की हुई नीलामी

Advertisements

जिला परिषद की 6 दुकानों की हुई नीलामी

डीजे न्यूज, धनबाद: जिला परिषद कार्यालय में शुक्रवार को निरसा हटिया स्थित जिला परिषद की दुकानों की नीलामी हुई।

नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बताया कि निरसा हटिया की छह दुकानों की नीलामी हुई। शेष दुकानों की नीलामी के लिए फिर से आवेदन मंगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नीलामी की प्रक्रिया पूरे पारदर्शि तरीके से संपन्न हुई। प्रत्येक दुकान के लिए दो से तीन आवेदन प्राप्त हुए। दुकानों का प्रतिमाह एक हजार रुपए किराया है। नीलामी में सुरक्षा जमा राशि के लिए 1 लाख, 1.50 लाख व एक दुकान के लिए अधीकतम 5.50 लाख की बोली लगी।

उन्होंने बताया कि तोपचांची, निरसा हटिया तथा धनबाद सदर में जिला परिषद की कई दुकानें खाली है। शीघ्र इसकी विस्तृत सूची प्रकाशित की जाएगी। जिसके बाद इच्छुक व्यक्ति नीलामी में भाग ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि जिला परिषद कार्यालय के जीर्णोद्धार और सुविधाओं को लेकर भी प्रस्ताव तैयार किया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top