झारखंड सहायक लोक अभियोजक पद की नियुक्ति के लिए फिर से विज्ञापन जारी करने का निर्देश 

झारखंड सहायक लोक अभियोजक पद की नियुक्ति के लिए फिर से विज्ञापन जारी करने का निर्देश

डीजे न्यूज, धनबाद:

हाई कोर्ट ने झारखंड सहायक लोक अभियोजक पद की नियुक्ति के लिए न ए सिरे से विज्ञापन जारी करने का आदेश पारित किया है। इस बात की जानकारी देते हुए युवा अधिवक्ता मंच धनबाद के अध्यक्ष जय सिंह ने बताया कि जेपीएससी द्वारा जून 2025 में झारखंड सहायक लोक अभियोजक के पद के लिए नियुक्ति जारी की गई थी। इस विज्ञापन में कुछ खामियां थी जिससे 2019 से 2024 के छात्र परिक्षा देने से वंचित हो जाते। 4 जुलाई 2025 को धनबाद के अधिवक्ता संजीव कुमार महतो, धर्मेंद्र कुमार वर्णवाल, जितेन्द्र कुमार वर्णवाल, इंदु कुमारी, गौरव अंबष्ट, पूनम कुमारी, प्रेम कृष्ण सिन्हा, नीतू कुमारी, आशा कुमारी एवं अन्य ने हाई कोर्ट में अधिवक्ता संदीप कुमार वर्णवाल के माध्यम से रिट दायर किया‌ था। हाई कोर्ट ने अधिवक्ता हितों को देखते हुए आदेश पारित किया और नए सिरे से विज्ञापन जारी करने का निर्देश दिया है। इससे धनबाद समेत झारखंड प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश के अधिवक्ता लाभान्वित होंगे और परीक्षा में सम्मिलित हो पाएंगे। कोर्ट के इस आदेश पर धनबाद कोर्ट में रिट दायर करने वाले अधिवक्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर की है।

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top