



झारखंड राज्य स्थापना समारोह : जतरा कार्यक्रम में झलकी सांस्कृतिक विरासत
डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड राज्य स्थापना समारोह 2025 के उपलक्ष्य में झंडा मैदान में JSLPS विभाग द्वारा जतरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों और नुक्कड़ नाटक दल ने झारखंड की संस्कृति, पहचान, विरासत, सशक्त और विकसित झारखंड के संदेश को अपने लोक नृत्य नटुआ नृत्य और अन्य लोक कलाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक ने की। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि झारखंड अपनी राज्य स्थापना के 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है, जो हमारी अस्मिता, संघर्ष, संस्कृति और विकास की उपलब्धियों का प्रतीक है।
कार्यक्रम में झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया, जिसमें लोकगीत, नृत्य और लोककथाएं शामिल थीं। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों और नुक्कड़ कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।