Advertisements


























































झरिया में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन

वैचारिक दिशा और नई ऊर्जा का भरा जोश
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): आर.एस. गार्डन, इंदिरा चौक फूलारीबाग, झरिया में सोमवार को
झरिया विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में
धनबाद के सांसद ढुलू महतो, पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं में वैचारिक दिशा और नई ऊर्जा दी। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने अटल जी के विचारों, उनके आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को आत्मसात करने पर बल दिया।
कार्यक्रम में महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय, भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश जोशी समेत पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



