झरिया इलाके में धूमधाम से मनी बकरीद
डीजे न्यूज, झरिया (धनबाद):
जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के सभी मस्जिदों में शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज अदा किया। डिगवाडीह, बरारी, भागा, फुसबंग्ला, जीतपुर, जामाडोबा, जोड़ापोखर बस्ती आदि मस्जिदों में नमाज अदा करने भीड़ जुटी। जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजेश प्रकास सिन्हा अपने सहयोगियों के साथ साथ विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुबह से ही मुस्तैद दिखे।
नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयो ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी।