झरिया डिग्री कॉलेज में बवाल, छात्रों के साथ मारपीट, तोड़फोड़, एक जख्मी

Advertisements

झरिया डिग्री कॉलेज में बवाल, छात्रों के साथ मारपीट, तोड़फोड़, एक जख्मी
डीजे न्यूज, झरिया (धनबाद): असामाजिक तत्वों ने जामाडोबा स्थित डिग्री कॉलेज में गुरुवार को जमकर बवाल काटा। छात्रों की पिटाई की। साथ ही कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ की घटना को भी अंजाम दिया गया। गेट के बाहर हवाई फायरिंग किए जाने की बात सामने आ रही है। घटना से अफरातफरी मच ग ई। मारपीट में बिट्टु कुमार नामक छात्र जख्मी हो ग ए हैं। जबकि प्राचार्य आरपी सिंह भी चोटिल हो ग ए। घटना का कारण कॉलेज की कुछ छात्राओं के साथ छेड़खानी किया जाना बताया जा रहा है। आरोप है कि छेड़खानी का विरोध करने पर एक गुट ने बाहरी असामाजिक तत्वों को बुलाकर  मारपीट की और छात्राओं के साथ अभद्रता की।
जख्मी बिट्टू ने बताया कि वह छात्रा को बचाने के प्रयास में हमलावरों का निशाना बन गए। आरोप है कि तीन हमलावरों के हाथ में पिस्टल था और उन्होंने पत्थरों से हमला भी किया।
कॉलेज के प्राचार्य आरपी सिंह ने बताया कि शोर सुनकर बाहर निकले तो मारपीट देखी। पहले लगा कि आपसी विवाद है, लेकिन विरोध करने पर हमलावरों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उनके पैर में चोट आई। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने कॉलेज की सरकारी संपत्ति को भी क्षति पहुंचाई।
जानकारी के अनुसार झगड़े की शुरुआत बाहरी युवकों द्वारा छात्राओं से छेड़खानी से हुई थी। विरोध करने पर बदले की भावना से मारपीट और तोड़फोड़ की गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित किया। फिलहाल घायल छात्रों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top