झामुमो की धनबाद जिला कमिटी का पुनर्गठन, लखी सोरेन फिर बने अध्यक्ष और मन्नू आलम सचिव 62 सदस्यीय कार्यकारिणी को मिली स्वीकृति, महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने जारी किया आदेश

Advertisements

झामुमो की धनबाद जिला कमिटी का पुनर्गठन, लखी सोरेन फिर बने अध्यक्ष और मन्नू आलम सचिव
62 सदस्यीय कार्यकारिणी को मिली स्वीकृति, महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने जारी किया आदेश
डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद जिला समिति के पुनर्गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय  द्वारा जारी कार्यालय आदेश के तहत जिला समिति के विस्तार की अनुशंसा को स्वीकार करते हुए धनबाद जिला समिति के विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिला समिति में कुल 62 कार्यकारिणी सदस्यों की सूची को भी अनुमोदित किया गया है।
जारी सूची के अनुसार लखी सोरेन को जिला समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में कालीचरण महतो, मुकेश सिंह, अजय रवानी और अकबर अंसारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मन्नू आलम को सचिव, जबकि संगठन सचिव के रूप में मनोज महतो, मनोज रवानी और राज आनंद सिंह की नियुक्ति की गई है।सह सचिव के पद पर तपन तिवारी, रंजीत महतो (तेलमोच्चो), महेश मुर्मू और श्रवण टुडू को शामिल किया गया है।कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी किशोर मुर्मू को दी गई है। वहीं प्रवक्ता के रूप में गुलाम कुरैशी और समीर स्वानी की नियुक्ति की गई है।
महासचिव पाण्डेय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने आशा जताई कि सभी पदाधिकारी संगठनात्मक दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ सुमधुर संपर्क बनाए रखेंगे।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी गई हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top