जेल भरो आंदोलन की सफलता को सीटू ने कसी कमर पैदल मार्च निकाल आंदोलन में शामिल होने का किया आह्वान

जेल भरो आंदोलन की सफलता को सीटू ने कसी कमर

पैदल मार्च निकाल आंदोलन में शामिल होने का किया आह्वान

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध आगामी 10 अगस्त को घोषित जेल भरो अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को सीटू एवं किसान सभा की ओर से बलियापुर में पैदल मार्च निकाला गया। प्लस टू हाई स्कूल मैदान से निकाली गई पैदल मार्च में शामिल लोगों ने बलियापुर बाजार के विभिन्न सड़कों का भ्रमण किया। इस दौरान बलियापुर चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना करते हुए इसे किसान, मजदूर विरोधी सरकार बताया। वक्ताओं ने 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने की अपील लोगों से किया। सभा की अध्यक्षता संतोष कुमार महतो ने की। इसके पूर्व अखिल भारतीय किसान सभा के दिवंगत नेता हरकिशन सिंह सुरजीत के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । मौके पर सीटू के जिला महामंत्री रामकृष्ण पासवान, परशुराम महतो, शिवबालक पासवान, हराधन रजवार, उमाशंकर चौहान, गौतम प्रसाद, भगवान दास, उपाशी महताईन, कन्हाई सिंह, नौशाद अंसारी, जितेंद्र निषाद, लालमोहन चौहान, कृष्णा दान आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top