जीवंतता के साथ छ ऊ नृत्य की प्रस्तुति ने छोड़ी अमिट छाप 

Advertisements

जीवंतता के साथ छ ऊ नृत्य की प्रस्तुति ने छोड़ी अमिट छाप 

डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद): कंचनपुर पंचायत के बांसकपुरिया स्थित खेपा बाबा मंदिर परिसर में वल रहे चड़क पूजा के दौरान रविवार रात लोकनृत्य में सुप्रसिद्ध छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से आए गोलामारा हरिजन-आदिवासी छ ऊ नृत्य पार्टी  तथा दुमदुमी हरगौरी छ ऊ नृत्य की टीम ने जीवंतता के साथ प्रस्तुति देकर अमिट छाप छोड़ने में सफलता पाई है। कलाकारों ने भाव भंगिमा और नृत्य के माध्यम‌ से विभिन्न तकनीकों को विशिष्ट रूप से प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।‌ परंपरागत लोक संगीत की धुन पर ढोल, धूम्सा, खर्रा, मोहरी व शहनाई आदि वाद्य यंत्रों के प्रयोग से छ ऊ नृत्य की प्रस्तुति को चार चांद लगा रहे थे। कलाकारों ने छऊ नृत्य के माध्यम से विभिन्न प्रसंग का मंचन कर सामाजिक संदेश देने का काम किया। 

विधायक शत्रुघ्न ने किया उदघाटन

बांसकपुरिया स्थित खेपा बाबा मंदिर में चड़क पूजा के मौके पर आयोजित छ ऊ नृत्य कार्यक्रम में विधायक शत्रुघ्न महतो पहुंचे। उन्होंने छ ऊ नृत्य प्रतियोगिता का उदघाटन किया। मंदिर कमेटी की ओर से अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सोनू श्रीवास्तव, सुधाकर रजवार, संतु रजवार, तुलसी रजवार, विजय राम, मिथुन रजवार, शिबू रजवार, राजेश रजवार, हंसु रजवार, हरिप्रसाद रजवार, अमृत रजवार, सुभाष रजवार, विश्वनाथ रजवार, गाजु रजवार, मृनाल रजवार, समर रजवार, फागु रजवार, दीपक रजवार, बलराम रजवार, मनोज रजवार, विजय रजवार, टिंकू रजवार, बंसी रजवार, तेजू रजवार, श्याम ठाकुर , मनोज महतो, भवानी देवी, अनीश कुमार, राहुल कुमार, काली महतो, संतोष रजवार आदि मौजूद थे। 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top