जीव ग्लोबल इंडियन वूमेन संगठन ने मनाया होममेकर डे

जीव ग्लोबल इंडियन वूमेन संगठन ने मनाया होममेकर डे

डीजे न्यूज, गिरिडीह : जीव ग्लोबल इंडियन वूमेन संगठन के झारखंड जोन ने रविवार को मधुबन वेजिटेबल्स के हॉल में होममेकर डे का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में करीब 90 होममेकर्स उपस्थित थीं। कार्यक्रम को चार सेगमेंट में बांटा गया था, जिनमें होममेकर्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जीव पिटारा : होममेकर्स की छुपी हुई प्रतिभाओं का प्रदर्शन

पहले सेगमेंट में होममेकर्स ने अपनी छुपी हुई हॉबीज को आगे लाकर आर्ट एंड क्राफ्ट, गार्डनिंग और होम डेकोर का प्रदर्शन किया।

कुकरी : विभिन्न व्यंजनों का स्वाद

दूसरे सेगमेंट में होममेकर्स ने जीव शॉप के लिए हिडन बास्केट से नॉन गैस कुकिंग ऑन स्पॉट विभिन्न वेशभूषा में ग्रहणियों ने महाराष्ट्र, पंजाब, बंगाल और झारखंड के खास व्यंजनों और विशेष ड्रिंक को बनाकर कुकिंग को एंजॉय किया।

 

टैलेंट शो : एक्टिंग, सिंगिंग और डांसिंग

तीसरे सेगमेंट में होममेकर्स ने एक्टिंग, सिंगिंग और डांसिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

फैशन शो : कॉन्फिडेंस का प्रदर्शन

चौथे सेगमेंट में होममेकर्स ने फैशन शो में हिस्सा लिया, जिसका टॉपिक था कॉन्फिडेंस। होममेकर्स ने मेकअप, ड्रेस और रैंप वॉक के माध्यम से अपने आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

सफल कार्यक्रम

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. मधुश्री सेन सान्याल थीं। जज के रूप में मीनाक्षी चूड़ीवाला, सोनाली तलवे, किसने जैन, वर्षा बगड़िया, दिव्या सहाय, प्रीति भास्कर और सरशी जी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन स्टेट प्रेसिडेंट पूनम सहाय की देखरेख में हुआ।

नई कार्यकारिणी समिति का गठन

कार्यक्रम के दौरान 2025-26 के लिए गिरिडीह जोन की कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया, जिसमें विभूति रंजना अध्यक्ष, जसमीत कौर उपाध्यक्ष और सुजाता कयाल सचिव बनीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top