जीनागोड़ा माड़ी गोदाम में ट्रेंच कटिंग पर मेयर सख्त, कार्य तत्काल रुकवाया
डीजे न्यूज, धनबाद: जीनागोड़ा माड़ी गोदाम क्षेत्र में बीसीसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा किए जा रहे ट्रेंच कटिंग कार्य को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद मेयर संजीव सिंह शनिवार को मौके पर पहुंचे। मेयर ने कार्यस्थल का निरीक्षण करते हुए कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रेंच कटिंग के कारण आसपास के घरों में दरारें आने और क्षति होने का खतरा बना हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मेयर ने बीसीसीएल के महाप्रबंधक से बातचीत की और स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित और समुचित रहने की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया जाएगा
मेयर ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि आउटसोर्सिंग क्षेत्र से सटे किसी भी घर को नुकसान नहीं होना चाहिए और पूरी प्रक्रिया नियमों के तहत ही संचालित की जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लापरवाही बरती गई तो संबंधित एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मेयर के हस्तक्षेप के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली और प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।