जेएलकेएम के झरिया प्रखंड अध्यक्ष की पिटाई, ग्रामीणों का आक्रोश भड़का, जामाडोबा मुख्य सड़क को जाम किया, पुलिस के साथ नोंकझोंक, लाठी चार्ज

Advertisements

जेएलकेएम के झरिया प्रखंड अध्यक्ष की पिटाई,

ग्रामीणों का आक्रोश भड़का,

जामाडोबा मुख्य सड़क को जाम किया,

पुलिस के साथ नोंकझोंक, लाठी चार्ज

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा में गुरुवार रात जमकर बवाल मचा। जेएलकेएंम के झरिया प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक महतो के साथ मारपीट किए जाने की घटना के विरोध में ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और जामडोबा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पांच हाइवा के शीशे तोड़ डाले। सूचना पाकर इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार, थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। वे बदला लेने की बात पर अड़े रहे। इस दौरान आंदोलनकारियों के साथ पुलिस की नोंकझोंक हुई। वहीं डिस्को महतो नामक युवक ने न्याय नहीं मिलने पर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मामला बिगड़ता देख पुलिस हरकत में आई और लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद वहां भगदड़ मच गई। लाठीचार्ज में कई महिलाओं के चोटिल होने की बात सामने आ रही है।
पुलिस ने कार्तिक महतो को पकड़ कर थाना ले आई है। मारपीट करने का आरोप हाइवा मालिक पूर्व पार्षद शिवकुमार यादव, ड्राइवर राजू यादव, चुनमुन यादव ,अंकित सिंह पर लगा है। सभी फरार हो गए हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जाता है कि जेएलकेएम नेता कार्तिक अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में भौंरा में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी के अधीन चलने वाली हाइवा चालक के साथ उनकी बकझक हो गई। सूचना पाकर हाइवा मालिक सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और जेएलकेएम नेता की बेरहमी के साथ पिटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top