जाताखुंटी में मुखिया आशा मुर्मू ने किया कंबल वितरण

Advertisements

जाताखुंटी में मुखिया आशा मुर्मू ने किया कंबल वितरण

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी प्रखंड के जाताखुंटी पंचायत सचिवालय में शनिवार को पंचायत की मुखिया आशा मुर्मू ने सरकार द्वारा प्राप्त कंबलों का वितरण जरूरतमंद, असहाय एवं गरीब लोगों के बीच किया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कंबल वितरण कार्यक्रम में पंचायत के उप मुखिया पुज्यंती देवी, वार्ड सदस्य श्रीराम लाल हेम्ब्रम, बसुदेव कोल, मिही लाल हेम्ब्रम, शिवलाल मंडल, प्रभु हेम्ब्रम, पंचायत सचिव बब्लू कुमार बनर्जी, रोजगार सेवक शशि भूषण सहित अलतप अंसारी, विनोद कुमार रजक, शफीक अंसारी, सहदेव मंडल, बाबूलाल मंडल समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। इस अवसर पर मुखिया आशा मुर्मू ने कहा कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत स्तर पर आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top