



जागरूकता से ही डिजिटल एवं जेंडर हिंसा से बचाव संभव: प्रखंड प्रमुख

डीजे न्यूज, महुदा(धनबाद) : इब्तिदा एवं झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट की और से डिजिटल हिंसा, महिला हिंसा एवं बाल विवाह विषय पर 16 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया। शुभारंभ बाघमारा प्रखण्ड प्रमुख गीता देवी, महुदा थाना प्रभारी ललित रंजन भगत, मुखिया संगीता घोषाल, मुखिया नंदनी कुमारी, पंसस रूपदेव रवानी एवं संस्था प्रमुख शंकर रवानी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान संस्था की ओर से आगंतुक अतिथियों को अंगवस्त्र व पौधा देकर सम्मानित किया गया।
थाना प्रभारी ललित ने कहा कि डिजिटल हिंसा के प्रति हम जितना जागरूक रहेंगे, उतना ही हम सब सुरक्षित रहेंगे। मोबाइल के इस्तेमाल में सतर्कता बरतें। डिजिटल हिंसा के शिकार ज्यादातर महिलाएं होती हैं। संस्था द्वारा डिजिटल हिंसा के खिलाफ लोगों को जागरूक करना सराहनीय कदम है।
प्रखण्ड प्रमुख गीता देवी ने कहा कि डिजिटल हिंसा एवं जेंडर हिंसा कानूनन अपराध है। जागरूकता लाकर ही इससे बचा जा सकता है। ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी ने कहा कि आज के समाज डिजिटल हिंसा का शिकार हो रहा है। नई नस्ल इसकी चपेट में आ रहे हैं। इससे बचने की एकमात्र उपाय जागरूकता है। सावधानी और जगरूकता से ही डिजिटल हिंसा एवं जेंडर पर रोक लगाया जा सकता है।
कार्यशाला के दौरान मशहूर गायक शंकर नापित, तरूण कुमार महतो एवं उनके सहयोगी द्वारा देशभक्ति एवं खोरठा गीत गाकर सभी का मन मोह लिया।
संचालन फील्ड कोर्डिनेटर पूजा कुमारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में कब्बड्डी, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सफल बनाने में अध्यक्ष पूनम वर्मा, सचिव हलिमा एजाज, कोषाध्यक्ष बिनोद महतो, ममता रवानी, मुमताज अंसारी, नईमुद्दीन अंसारी, सीता कुमारी, नितेश कुमार वर्मा, अधिवक्ता तरूण कुमार, दीपा कुमारी, पूजा कुमारी, माला देवी, गुलनाज बानो, चंदा कुमारी आदि का सराहनीय योगदान रहा।
