इलाज के दौरान कोलकर्मी की मौत, पुत्र को मिला प्रोविजनल नियोजन

Advertisements

इलाज के दौरान कोलकर्मी की मौत, पुत्र को मिला प्रोविजनल नियोजन

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
बीसीसीएल बरोरा एरिया वन के एएमपी कोलियरी में बारूद वाहक के पद पर कार्यरत महावीर नोनियां ( 58 वर्ष) की मौत सोमवार की देर रात असर्फी हॉस्पिटल धनबाद में इलाज के दौरान हो गयी। वह बरोरा का रहने वाला था। उनके दो पुत्र और तीन पुत्री है। बताया जाता है की 24 जनवरी को ड्यूटी के दौरान अचानक महावीर की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल डुमरा ले गये थे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने धनबाद केंद्रीय अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी तबीयत में सुधार नहीं होने पर उसी दिन असर्फी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


कर्मी के मौत के बाद अस्पताल से शव लेकर मंगलवार को परिजन यूनियन प्रतिनिधियों के साथ जीएम कार्यालय पहुंचे। यूनियन प्रतिनिधियों ने मृतक के आश्रित पुत्र को तत्काल प्रोविजनल  नियोजन देने की मांग को लेकर शव के साथ कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठ गये। इस दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि मृतक के पुत्र को तत्काल प्रोविजनल नियोजन दिया जाए। अगर ऐसी स्थिति मृतक के पुत्र को तत्काल प्रोविजनल नियोजन नहीं दिया जाता है तो क्षेत्र का उत्पादन ठप कर दिया जाएगा।
बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो के हस्तक्षेप के बाद यूनियन एवं प्रबंधन के बीच सहमति हुई। जिसके बाद बरोरा क्षेत्र के अधिकारी और यूनियन प्रतिनिधि के समक्ष मृतक के बड़े पुत्र राजू नोनियां को प्रोविजनल नियुक्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा अन्य राशि का भुगतान नियमानुसार करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद परिजन शव को दाह संस्कार के लिए ले गये। मौके पर यूनियन प्रतिनिधियों में  लगनदेव यादव, संतोष गोराइ, जेके झा, एनडी पांडेय,  सुमन पांडेय,  संजय चौबे, संजय सिंह, मंगल हेंब्रम,देवानंद राजभर ,अनुप कुमार ,अमरेन्द्र कुमार, मनोज मोदी,रत्न चौहान, उदय चौहान आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top