

























































होलिका दहन के पूर्व कतरास में डंडा पूजन का आयोजन

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): राजस्थानी समाज कपड़ा पट्टी की ओर से होलिका दहन के पूर्व कतरास स्टेशन के सामने गुरुवार सुबह डंडा पूजन का आयोजिन किया गया। पंडित रास बिहारी शर्मा ने विधिवत पूजन संपन्न कराया। यजमान के रूप में सुशील चौधरी उपस्थित थे। डंडा पूजन के पश्चात सभी लोगो को तिलक लगाकर व प्रसाद बांट कर होली की शुभकामना दी ग ई। मौके पर समाज के टीटू चौधरी, सुरेश शर्मा, सुभाष बंसल, बजरंग, बसंत अग्रवाल, दिनेश जेठवा आदि उपस्थित थे। यहां रात्रि 10:30 बजे होलिका दहन किया जाएगा। इधर आपनो मारवाड़ी समाज की ओर से डी ए वी मध्य विद्यालय कतरास में होलिका दहन के पूर्व डंडा पूजन किया गया। आचार्य अजय शर्मा ने विधिवत पूजन संपन्न कराया। यहां यजमान के रूप में अशोक चौधरी उपस्थित थे। पूजन के पश्चात आरती की ग ई। यहां रात 11 बजे होलिका दहन का कार्यक्रम होगा।



